Himachal Pradesh

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ती है जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं। मेले के दौरान विभिन्न उद्योगों और विभागों की ओर से जानकारी एवं परामर्श प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए थे। जिन अभ्यर्थियों और उद्योगों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था, उन्हें मौके पर ही पंजीकृत किया गया तथा पोर्टल संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के अप्रेंटिसशिप से संबंधित प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें नियमानुसार मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अप्रेंटिसशिप मेले में जिला मंडी के सभी ब्लॉकों के असिस्टेंट अप्रेंटिस एडवाइजर, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी विभागों, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों तथा संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।