‘बॉलीवुड में काला जादू’, अमृता राव ने किया हैरान करने वाला खुलासा
दरअसल, अमृता हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने खुलासा किया कि कभी उन पर काला जादू किया गया था। इस वजह से उन्हें न केवल तीन बड़ी फिल्में गंवानी पड़ीं, बल्कि अपनी साइनिंग फीस भी वापस करनी पड़ी। अमृता ने बताया, “एक समय ऐसा आया जब मेरी मुलाकात मेरे गुरु से हुई। उन्होंने मेरी मां से बात की और कहा कि आपकी बेटी पर काला जादू किया गया है। शुरुआत में मुझे इन बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब गुरुजी ने कहा, तो मुझे लगा कि शायद यह सच है।”
अमृता ने आगे कहा, “मुझे पता है कि वह किसी भी तरह के लालच या डर में नहीं थीं। उन्होंने जो कहा, वो सच्चाई थी। मुझे तब एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में जो बातें सुनती थी, काला जादू, नकारात्मक ऊर्जा, शायद वो सिर्फ अफवाहें नहीं हैं। मैंने खुद किसी जादू को महसूस नहीं किया, लेकिन मेरे साथ कुछ अजीब घटनाएं जरूर हुईं।” अपने उस कठिन दौर को याद करते हुए अमृता ने बताया, “एक वक्त पर मैंने तीन बड़ी फिल्में साइन की थीं। वे सभी बड़े प्रोडक्शन हाउस की थीं, लेकिन अजीब बात ये हुई कि वो तीनों फिल्में कभी बनी ही नहीं। मैंने साइनिंग अमाउंट ले लिया था, लेकिन फिर सब प्रोजेक्ट अटक गए। यह मेरे लिए बहुत ही विचित्र और निराशाजनक अनुभव था।”

