तीन कुंतल गौमांस के साथ तीन गिरफ्तार, कार सीज
थाना मोबाइल व हाइवे पेट्रोल कार की मदद से कार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेरकर रोक लिया गया तथा भागने का प्रयास कर रहे कार सवार दो संदिग्ध को घेर कर मौके पर ही पकड लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से 08 कट्टो के अंदर से गौमांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह मांस ग्राम भारापुर व जमालपुर में सप्लाई किया जाना था। वांछित आरोपित नदीम को शांतरशाह क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामदा गौमांस के नमूना लिये गये व बरामद मांस को नष्ट कर दिया गया।
पकड़े गए आरोपितों के नाम पते गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली निवासी मीना बाजार बुलंदपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, शोभन पुत्र रईस निवासी फौलाद पूरा सियापला रोड थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ.प्र. व नदीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भांरापुर थाना बहादराबाद बताया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

