सोनीपत: गरीबों, किसानों और युवाओं के उत्थान को समर्पित भाजपा सरकार: मंत्री महिपाल
वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला परिषद हॉल सोनीपत में जन विश्वास जन विकास समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समारोह
में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल
कौशिक विशेष अतिथि रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के अंतर्गत
13 ग्राम पंचायतों के 630 पात्र लाभार्थियों को लक्की ड्रा के माध्यम से प्लॉट आवंटित
किए गए।
शिक्षा
मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विकास की रफ्तार तीन गुना बढ़ाई है
और 2047 तक विकसित हरियाणा का लक्ष्य साकार करने का संकल्प लिया है। सरकार ने संकल्प
पत्र के 217 में से 46 संकल्प एक वर्ष में पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब,
किसान, महिला और विद्यार्थी वर्ग के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने
बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य
पर की जा रही है और भुगतान 48 घंटों में सीधे खाते में किया जाता है। गरीब परिवारों
को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है।
महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। प्रदेशाध्यक्ष
मोहनलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार
ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। इस मौके
पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, मोनिका
दहिया, उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, डीडीपीओ ललिता वर्मा,
डीईओ नवीन गुलिया सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

