Himachal Pradesh

बिलासपुर में होंगा जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

बैठक में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से करवाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी जिला कार्यकारिणी को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 5 नवंबर से पहले करवाने के निर्देश भी दिए गए ताकि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तय समय में करवाई जा सके।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा, सीईओ देवी दत्त तनवर, प्रेम सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रवीण दुबे, तपेंद्र शर्मा, डा. संजय कुमार, लक्ष्मी दत्त, मेहर चंद, मनीष शर्मा, चुनी लाल, हंसराज शर्मा, हिमांशु व कमलेश गुप्ता सहित प्रदेश कार्यकारी व सभी जिला के प्रतिनिधि मौजूद रहे।