Uttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दीपावली की दीं शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए। दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, और हमेशा सत्य की जीत का संदेश देती है।

सोमवार को मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, आदेश चौहान, आशा नौटियाल, धुन विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेखा डंगवाल सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।