Himachal Pradesh

50 ग्राम चिट्टे के मामले में मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बीते 15 और 16 अक्टूबर की रात को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने शाहपुर के सारनू में एक बोलेरो कैम्पर (एचपी-53-9810) को रोका था। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार बैजनाथ निवासी रामदास उर्फ रामू (36) और पालमपुर निवासी राकेश उर्फ सोनू (37) को 50 ग्राम चिट्टे और 34 हजार रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया था।

पंजाब से हो रही थी नशे की सप्लाई

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान पुख्ता साक्ष्यों व तकनीकी विश्लेषण से पाया कि दोनों आरोपियों ने पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से संम्बध रखने वाले एक व्यक्ति से उपोरक्त चिट्टा खरीदा था।

इसके उपरांत तुरन्त मुख्य सप्लायर को पकड़ने के लिए एक विशेष गुप्त टीम का गठन करके बाहरी राज्य भेजा गया। जो विशेष गुप्त टीम द्वारा पेशेवर ढंग से कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करते हुए मुख्य स्पलायर आरोपी जगरूप सिंह उर्फ मकसूद पुत्र जंगजीत सिंह निवासी गांव बोपा राय डाकघर बोपा राय खासा तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब उम्र 34 साल को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है।