जींद : भाजपा सरकार में हो रहा है सामाजिक न्याय : रामचंद्र जांगड़ा
चौटाला का राज आया तो चौधरी देवीलाल पार्क, देवी लाल यूनिवर्सिटी, देवी लाल स्कूल, देवीलाल चौराहा बनाया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दांव लगा तो जींद में रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, रोहतक में रणबीर सिंह ओपीडी, रणबीर सिंह पार्क सब कुछ अपने बाप दादाओं के नाम कर दिया लेकिन पहली बार जब मनोहर लाल आए तो पहली यूनिवर्सिटी बनी। जिसमें सभी टेक्नोलॉजी थी। उसका नाम रखा पीएम भगवान विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय था। 95 प्रतिशत का बच्चा मुंह लटका कर आता था। 30 प्रतिशत का पीजीटी लग जाता था।
उस समय या तो रिश्तेदारी हो या सिफारिश हो। उस समय सामाजिक न्याय नही था। अब सामाजिक न्याय हो रहा है। राज्यसभा सांसद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके जींद जिले का एक नेता है, उसे अमित शाह ने पार्टी में शामिल करवाया। वो कहता था कि मेरे साथ बहुत धोखा हुआ है। भाजपा ने सांसद बनाए, विधायक बनाए तब उसने कही थी कि कांग्रेस में 100 करोड़ देकर कोई भी एमपी बन जाओ। मैंने जीवन में तपस्या तो जरूर की है लेकिन 100 पैसे भी खर्च नही किए हैं। यह सामाजिक न्याय है। चौटाला ने भी हमारे समाज के लोगों को लिया था। उनकी कोठियों में तो उनके छोरे रहा करते थे, वो हरियाणा भवन में रहा करते। उनके एडवांस में दस्तखत करवा लिया करते थे। वो ग्रांट नही बांट सकते थे। आज जो देश और प्रदेश में सरकारें हैं वो सामाजिक न्याय की सरकारें हैं।

