Rajasthan

भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा गुरुवार

संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र माथुर और महासचिव जगदीश लाल माथुर ने बताया कि शोभायात्रा के लिए संस्थान के सदस्य समाज के घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दे रहे हैं। संयोजक मनीष जीवी एवं उपसंयोजक अमित व अभिषेक माथुर ने बताया कि सदस्य अपने-अपने मोहल्लों में जाकर समाजबंधुओं को शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह 9 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन में गुरु प्रकाशानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में 2001 कलम-दवात की पूजा की जाएगी। पूजा के उपरांत इन कलमों को प्रसादी स्वरूप वितरित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे सभी अतिथि शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

शोभायात्रा में ट्रैक्टर, हाथी-घोड़ा, ऊंट, और बैंड-बाजों के साथ भव्य झांकियां शामिल होंगी। यह यात्रा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों से होकर पुन: कायस्थ सामुदायिक भवन में आकर विसर्जित होगी।