Himachal Pradesh

उद्योग मंत्री ने झकाण्डों में 52 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण

उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएँ मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 30 हेल्थ सब सेंटर है जिनमें से केवल पाँच में ही स्टाफ़ मौजूद था परंतु आज 95% हेल्थ सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई है, अभी हाल ही में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आठ डॉक्टर भेजे गए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग में लगभग दो सौ से अधिक जेबीटी तथा हर स्कूल में एक TGT आर्ट्स का अध्यापक नियुक्त किया गया है, इसी प्रकार हर स्कूल में टीजीटी मेडिकल या नॉन मेडिकल का पद भरने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने बताया कि इस कार्यकाल में अभी तक शिलाई विधान सभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।