Himachal Pradesh

बड़सर में मिनी सचिवालय के निर्माण से आम लोगों को होगी सुविधा

बड़सर में कई दशकों से एक ऐसे मिनी सचिवालय भवन के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसमें एक ही जगह पर सभी सरकारी कार्यालय हों और आम लोगों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध हो सकें। क्षेत्रवासियों के इस सपने को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू साकार करने जा रहे हैं।

बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि मिनी सचिवालय के भवन के उदघाटन और मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।