UP

बाइकर्स की धमाचौकड़ी से परेशान व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग 

बाइकर्स की धमाचौकड़ी से परेशान व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग 

जालौन, 25 जनवरी (हि.स.)। जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में सड़कों पर उत्पात मचाने वाले बाइक सवारों से परेशान होकर शनिवार को व्यापारियों ने पुलिस से गुहार लगाई है। थाना दिवस में व्यापारियों ने एकत्रित होकर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बाइक सवारों की गतिविधियों के बारे में बताया है।

व्यापारियों का कहना है कि उरई कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कोचिंग जाने वाले लड़कों का आतंक फैला हुआ है। शाम होते ही तेज़ आवाज़ और तेज़ रफ्तार मोटर साइकिल वालों की धमा चौकड़ी शुरू हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी होती है।

इसके अलावा, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों की वजह से आए दिन हादसे हो जाते हैं। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि इस समस्या का समाधान करें और सड़कों पर शांति और सुरक्षा बहाल कराएं।

—————