आपदा पीड़ितों को दूंगा अपना तीन माह का वेतन: जयराम ठाकुर
उन्होंने कहा कि आज यहां 74 लोगों को जो राहत के चेक भेंट किए जा रहे हैं वो हमारे आह्वान पर समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से आपको दिए जा रहे हैं। मैं सभी ऐसी संस्थाओं का आभार भी व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आपदा पीड़ितों की मदद को चेक के माध्यम से राशि भेजी है। इसके साथ ही भाजपा संगठन का आभार जिन्होंने हर राज्य से पूरे प्रदेश को राहत सामग्री भेजी।
इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष शेर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

