कांगड़ा में घर से चरस, चिट्टा व नकदी बरामद, सास-बहू गिरफ्तार
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि उपरोक्त दोनों आरोपी काफी समय से नशे के अवैध व्यापार में सक्रिय थी तथा लगातार पुलिस के राडार पर थी। इसी बीच जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त आशा देवी अपनी बहू सुमन के साथ मिलकर गांव सकोट में अपने मकान में मादक पदार्थ चिट्टा व चरस की खेप लेकर आई है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर जिला पुलिस की विशेष टीम द्वारा हालात के मध्यनजर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव सकोट में इनके घर पर तलाशी के दौरान इनके कमरे से 50.42 ग्राम चरस, 15.84 ग्राम चिट्टा व 78 हजार रूपये की नकदी बरामद की है।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुरूष हो या महिला। नशे के इस जाल को तोड़ने के लिए पुलिस और समाज दोनों को मिलकर काम करना होगा।

