Rajasthan

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक एसएस राजावत ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने 16 जनवरी, 2023 को प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी सुबह से लापता है। रिश्तेदार और आसपास ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं लगा है। वहीं अभियुक्त भी अपने घर से फरार है। उसे अंदेशा है कि अभियुक्त उसे बिहार ले गया है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए कुछ दिन बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान पीडिता ने अदालत को बताया कि घटना के दिन उसे अकेली देखकर अभियुक्त उसे अपने साथ जबरन ट्रेन से सूरत ले गया। जहां उसने चार दिन तक संबंध बनाए। इसके बाद अभियुक्त उसे अपनी कटियार, बिहार स्थित अपनी बहन के घर ले गया और करीब आठ दिन तक संबंध बनाए। वहीं बाद में उसे अपने गांव ले जाकर वहां भी दो दिन तक संबंध बनाए। इस दौरान उसने मौका देखकर अपने पिता को फोन कर दिया। इसके बाद पिता पुलिस के साथ आकर उसे लग गए।