अ. भा.कालिदास समारोह का शुभारंभ शनिवार को
शुक्रवार को क्षिप्रा तट, रामघाट पर कलश पूजन के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा कालिदास कालिदास संस्कृत अकादमी पहुंची। रामघाट पर पूजन अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे, श्रीपाद जोशी, राजेश सिंह कुशवाह, रूप पमनानी ने किया। कलश यात्रा में शहर के प्रबुद्धजन तथा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं झाबुआ जिले के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

