Uttarakhand

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा साले की मौत

बुग्गावाला थाना क्षेत्र में ग्राम तेलपुरा पुल के पास एक लोडर वाहन (डीसीएम) ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार जीजा और साले की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा, मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अपने साले काका निवासी ग्राम अन्नेकी जनपद हरिद्वार के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार देर शाम अन्नेकी गांव जा रहा था।

बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि मृतक जीजा-साले हैं, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।