UP

पति की दोनों किडनी फेल, प्रशासन से गुहार पर पत्नी को मिला अंत्योदय कार्ड

एसडीएम ज्योति सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्पना के नाम से अंत्योदय कार्ड जारी किया। शनिवार को कल्पना को यह कार्ड प्राप्त हुआ।

पीड़िता कल्पना ने कहा कि अब वह शासन से अपने पति के इलाज और आर्थिक सहायता की गुहार लगा रही हैं ताकि उनके पति का समुचित उपचार हो सके। उन्होंने प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया है।