Himachal Pradesh

सीएम का नाम बदलने के नारे से बौखलाए जय राम ठाकुर : नेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब से यह नारे लगाए हैं कि उनका मुख्यमंत्री कोई और होगा तब से जय राम ठाकुर बौखलाहट में हर कुछ बयानबाजी करने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने थुनाग के नाम पर बड़ा पैसा व राहत सामग्री इकट्ठी की, अब उसे कैसे बांटा, किसे बांटा, यह सामग्री केवल भाजपा के लोगों को ही बांटी गई कि प्रभावितों तक भी पहुंचाई गई, इसे लेकर उन्हें श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उनके पास पांच साल मौका था और प्रदेश में डब्बल इंजन की सरकार थी। वह चाहते तो केंद्र से इतनी मदद लाते कि आज जो वित्तीय संकट प्रदेश में है वह न होता, मगर वह तो जो भी पैसा केंद्र से लाया उसे मिशन रिपीट पर लुटाते रहे और प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल अनिल शर्मा ही कार्यक्रम में आए हैं बाकी भाजपा विधायक क्यों नहीं आए। क्या जय राम ठाकुर का यह दायित्व नहीं बनता था कि आज वह यहां पर आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होते। आपदा में निमंत्रण नहीं भेजे जाते। उन्हें ऐसे लोगों का कोई दर्द ही नहीं है। होता तो जरूर आज यहां होते। केंद्र सरकार प्रदेश भेदभाव कर रही है, राहत के लिए पैसा नहीं दे रही है मगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बता दिया कि बेशक भेदभाव करो मगर आपदा प्रभावितों के लिए कुछ भी करेंगे।