भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं, 10 महिलाओं, 5 अनुसूचित जाति वर्ग के भाई-बहनों तथा 5 किसान वर्ग के साथियों को 30 नवंबर तक पार्टी से जोड़ा जाएगा।
बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान को आगामी महीनों में और व्यापक रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में सोलन शहर में लगातार बढ़ रही पानी की समस्या को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जल शक्ति विभाग, नगर निगम तथा प्रशासन को आगामी गर्मियों में संभावित जल संकट से बचाव के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए, ताकि शहरवासियों को पिछली गर्मियों जैसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

