प्रदेश में बढ़ती जिहादी गतिविधियां, लैंड जिहाद, लव जिहाद व नशे के प्रसार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद
बाहरी राज्यों से व्यापार तथा मजदूरी की आड़ में आने वाले समुदाय विशेष के लोगों में अचानक वृद्धि हुई है, जिसमें से अधिकतर आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग है, जो हिमाचल में आकर विभिन्न स्थानों पर नशा तस्करी, गौ तस्करी, गौ वध, लैंड जिहाद, लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हिमाचल के स्थाई निवासियों को धर्म के नाम पर भड़काकर मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ना, मंदिरों में चोरी, गौवंश हत्या, गौ तस्करी तथा हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद में फंसा कर ले जाने के मामलों में एकाएक वृद्धि हुई है। चंबा से लेकर रोहडू तक अनेक घटनाएं पिछले कुछ समय में सामने आई है।
अभी हाल ही में सुंदरनगर, कुल्लू, बिलासपुर, नूरपुर, नालागढ़, ऊना, पालमपुर सहित अनेक क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। प्रशासन तथा सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार से बाहरी राज्यों से व्यापार तथा मजदूरी करने बालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे वैसे हिमाचल में नशे का कारोबार तथा जिहादी अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है।हिमाचल के लोगों की सुरक्षा स्थानीय प्रशासन तथा सरकार का कार्य है, लेकिन जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में जिहादी घटनाएं खुलेआम बढ़ रही है, इससे कहीं न कहीं प्रशासन व सरकार की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है।
विश्व हिंदू परिषद जिला मंडी के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन मांग है कि प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, कठोर से कठोर दंड का प्रावधान किया जाए। जिससे प्रदेश की संस्कृति से छेड़छाड़ करने वालों को पनपने से पहले ही दफन किया जा सके। इसके साथ ही चंबा में हुई घटना जिसमे हिंदू लड़कों पर जानलेवा हमला व हिंदू देवी देवताओं को को अपशब्द कहने वाले जिहादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिससे भविष्य में प्रांत में इस प्रकार की कोई अन्य घटना न हो तथा हर बार हिंदू समाज को इन जिहादियों के खिलाफ सड़को में उतरना पड़े।

