टैंकर की चपेट में आकर पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि राजवीर सिंह चौहान(56) सेक्टर 54 स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। बुधवार की देर रात को पेट्रोल से भरा एक टैंकर पंप पर तेल सप्लाई करने के लिए आया। टैंकर चालक अपना टैंकर पीछे कर रहा था। इसी बीच राजवीर सिंह चौहान उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद हापुड़ के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करेगी।

