Entertainment

कॉमेडी से भरपूर ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के टीजर में दिखे संजय मिश्रा

टीजर में संजय मिश्रा का हटके अवतार

निर्देशक सिद्धांत राज की इस फिल्म का टीजर 1 मिनट 10 सेकंड का है और इसकी शुरुआत संजय मिश्रा के मज़ेदार मोनोलॉग से होती है। वह भगवान हनुमान के मंदिर में अपनी दूसरी शादी के सपने संजोते दिखते हैं। इसी दौरान फिल्म में महिमा चौधरी की एंट्री होती है, जिन्हें देखते ही संजय मिश्रा का किरदार उनके ख्यालों में खो जाता है। टीजर हल्की-फुल्की रोमांस, ह्यूमर और संजय मिश्रा की शानदार अदाकारी का कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो दर्शकों को एक दमदार और मनोरंजक कहानी का वादा करता है।

रिलीज डेट

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर ने जिस तरह उत्सुकता बढ़ाई है, उससे उम्मीद है कि यह साल के अंत में दर्शकों को हंसाने और भावनाओं से जोड़ने का काम जरूर करेगी।