एचआरटीसी पेंशनभोगियों को अक्टूबर माह की पेंशन जल्द जारी करने के हाईकोर्ट के आदेश
यह आदेश अशोक पुरोहित की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिका में कहा गया कि एचआरटीसी के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले कई सप्ताह से पेंशन मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं। समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनभोगी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और दवाइयों, इलाज, घर-परिवार की जरूरतों और अन्य खर्चों के लिए उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि अब तक पेंशन क्यों जारी नहीं की गई और इस संबंध में सरकार को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

