Himachal Pradesh

सत्ता के दरबार में खामोशी, सुक्खू सरकार से उठा जनता का भरोसा : विश्वचक्षु

विश्व चक्षु ने कहा कि जब सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ ले, अधिकारियों की मनमानी चरम पर हो और भ्रष्टाचार नई ऊंचाइयों को छूने लगे, तब जनता का सरकार से मोह भंग होना स्वाभाविक है। आज हालात यह हैं कि लोग अपनी पीड़ा लेकर सदन तक आने को भी तैयार नहीं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस सरकार में सुनवाई होने वाली नहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की प्राथमिकता सिर्फ़ राजनीतिक बयानबाज़ी और फोटोग्राफी रह गई है, जबकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था, सड़कें, कर्मचारियों के मुद्दे, बेरोज़गारी और विकास कार्य ठप पड़े हैं।

विश्वचक्षु ने कहा कि यह लोकतंत्र का बेहद चिंताजनक संकेत है कि जनता को अपनी गुहार लगाने की जगह पर भी भरोसा नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी और जनता की आवाज़ को बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि जब जनता खुद सदन से दूरी बना लेती है, तो उसकी विदाई के कदम भी तेज़ हो जाते हैं।