दिल्ली महारैली की तैयारियां: संगठन महासचिव वेणुगोपाल आज लेंगे समीक्षा बैठक
प्रदेश कांग्रेस महासचिव व मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रैली को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों की तथा प्रदेशभर से रैली में भाग लेने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जाने वाले कांग्रेसजनों की सूची, वाहनों की संख्या रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं वाहन प्रभारी के फोन नम्बर सहित एआईसीसी संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को सौंपेंगे। साथ ही राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस द्वारा एसआईआर अभियान में किए गए कार्यों तथा वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

