Himachal Pradesh

68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल सचिन ने जीता सिल्वर मेडल

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूंटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मीटर एयर राइफल में क्लब के सदस्य एच.सी. सचिन ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन शूटिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया है।

इस उपलब्धि के लिए सचिन को क्लब की ओर से आई.आर.बी. छठी बटालियन के कमांडेंट भागमल ठाकुर और एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि से हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब और पूरी फोर्स का नाम रोशन हुआ है।