हिसार : एसडीएम को मिला अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेस अवॉर्ड
द्वारा उन्हें ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
बता दें कि, एसडीएम खोथ ने 25 जून 2025 से 25 सितंबर के बीच हांसी शहर और आस-पास
के करीब 40 गांव में पर्यावरण संरक्षण हेतु 11 हजार 500 पौधे रोपित किए गए। जिससे शहरी
और ग्रामीण क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने में मदद मिली।
म्हारी हरि-भरी हांसी अभियान के तहत किया पौधारोपण
पौधारोपण यह कार्य म्हारी हरि-भरी हांसी अभियान के तहत किया गया। इस अभियान
का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और
हरियाली को उनके जीवन का अभिन्न अंग बनाना था। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों,
सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम जनता ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में कदम
अवॉर्ड प्रदान करते समय आयोजकों ने बताया कि एसडीएम राजेश खोथ ने सुशासन को
केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर लागू किया। उन्होंने पर्यावरण
संरक्षण को प्रशासनिक प्राथमिकता बनाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण
सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टीम वर्क और जनता के सहयोग का परिणाम
सम्मान मिलने पर एसडीएम राजेश खोथ ने शनिवार काे कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि
टीम वर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और समाज मिलकर
काम करें, तो पर्यावरण संरक्षण जैसे लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

