MP

अनूपपुर: 15 दिवस में रिटेनिंग वॉल फर्श में मिट्टी भराव कार्य पूर्ण करें- कलेक्टर

अनूपपुर, 10 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्या लय में शहर को दो हिस्सों में बांटने वाला बहुप्रतिक्षित निर्माणाधीन रेलवे पुल (फ्लाईओवर) का मंगलवार को एक बार फिर कलेक्टर हर्षल पंचोली कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिज के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का भ्रमण करते हुए रिटेनिंग वॉल फर्श में मिट्टी भराव (फिलिंग) का कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ब्रिज के दोनों ओर अलग-अलग टीमों के माध्यम से शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही निर्माण स्थल पर पड़ी अनावश्यक सामग्री को हटाकर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अनूपपुर को निर्देशित किया कि ब्रिज निर्माण कार्यों की प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सेतु एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कलेक्टर ने निर्माण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कार्य में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, सब-इंजीनियर सेतु विभाग जी.के. चतुर्वेदी, रेलवे असिस्टेंट किशन द्विवेदी सहित ब्रिज निर्माण ठेकेदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।