अकेले चुनाव लडऩा भाजपा का अपना फैसला : सुखबीर बादल
चंडीगढ़, 14 मार्च । गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से पंजाब के मोगा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इसे भाजपा का निजी फैसला करार दिया है। पंजाब में लंबे समय तक अकाली दल का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन रहा है। दोनों दल मिलक सरकार भी बना चुके हैं। इस गठबंधन में भाजपा हमेशा छोटी भूमिका में रही है। कृषि कानूनों का विरोध करते हुए अकाली दल ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था। पिछला लोकसभा चुनाव भी दोनों दलों ने अलग अलग ही लड़ा था।अमित शाह के पंजाब से रवाना होने के बाद सुखबीर बादल ने पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा कि यह भाजपा का अपना फैसला है। अकाली दल असूली पार्टी है। अकाली दल के लिए पंजाब तथा पंजाब के लोग पहले हैं। पंजाब की मांगे पहले हैं। अकाली दल पंजाब में राज करने के लिए नहीं आता, बल्कि पंजाब के लोगों के हितों की लड़ाई के लिए आते हैं। इसके उल्ट दिल्ली की राजनीतिक पार्टियां पंजाब के लोगों के हितों की लड़ाई लडऩे की बजाए केवल राज करने के लिए आती हैं। प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा संघर्ष की राह को चुनाव है। हार जीत परमात्मा के हाथ में है। पंजाब के लोग बहुत समझदार है। अगर वह आम आदमी पार्टी को 92 सीट दे सकते हैं तो वह अकाली दल को 100 से अधिक सीटों पर चुनाव जीताने का मन बना चुके हैं।

