विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून, 16 मार्च । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
————-

