Rajasthan

साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30.03.26 से 29.06.26 तक (14 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 21.35 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन व 07.20 बजे प्रस्थान कर 20.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 31.03.26 से 30.06.26 तक (14 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 11.20 बजे आगमन व 11.30 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिण्डवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।