Haryana

सोनीपत में उर्वरक लाइसेंस दिलाने के बदले 50 हजार रिश्वत लेते उप निदेशक गिरफ्तार

था। लगातार मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया।

शिकायत

मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद

पूरी योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल तैयार किया गया। तय योजना के अनुसार बुधवार

को शिकायतकर्ता 50 हजार रुपये लेकर उप निदेशक के कार्यालय पहुंचा और रुपये सौंपे। कुछ

ही देर बाद पहले से तैनात ब्यूरो दल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रिश्वत की राशि सहित

पकड़ लिया।

कार्रवाई

का नेतृत्व निरीक्षक भगत सिंह ने किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना

रोहतक में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे जांच जारी

है और आरोपी से पूछताछ कर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।