बलात्कार का आरोपित कोर्ट के आदेशों का नहीं कर रहा पालन, मुकदमा दर्ज
नोएडा, 16 जुलाई । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में थाना दादरी में तैनात एक महिला उप निरीक्षक मीनू गालियान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बलात्कार के मामले का आरोपित राजेंद्र पाल नामक व्यक्ति न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है।
उप निरीक्षक के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया है। न तो वह कोर्ट में आत्म समर्पण कर रहा है और न ही पुलिस के सामने प्रस्तुत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ उपनिरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

