UP

बिजनौर जिले में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर

बिजनौर, 30 जुलाई | बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय बिजनौर में जिला स्तरीय मीटिंग जिला अध्यक्ष कविराज की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह के संचालन में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नगीना लोकसभा गिरीश चंद्र जाटव मुख्य मंडल प्रभारी मुरादाबाद व बरेली मंडल एवं जाफर मलिक मुख्य मंडल प्रभारी व धनीराम सिंह पूर्व मंत्री मुख्य मंडल प्रभारी तथा नाजिम अहमद अल्वी व रोहतास सिंह मुख्य मंडल प्रभारी भाईचारा कमेटी मुस्लिम समाज की उपस्थिति में जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्राें में पार्टी के कामकाज की समीक्षा की गयी।

जाफर मलिक मुख्य मंडल प्रभारी ने बैठक में पदाधिकारियाें काे बताया कि 9 अगस्त तक सभी बूथ कमेटियों के फोल्डर बनाकर जमा कर दें। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई से मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चुनावी कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि आज भी जनता बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में किए गए जनहित के कार्यों की प्रशंसा कर रही है । भाईचारा कमेटी मुस्लिम समाज के मुख्य मंडल प्रभारी नाजिम अहमद अल्वी ने कहा कि भाईचारा बना कर ही 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी वोट की ताकत से बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है । बैठक में विभिन्न विधानसभा सीटाें के पदाधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।————