दंतेवाड़ा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 33 स्वर्ण, 21 रजत एवं 15 कांस्य पदक जीते
दंतेवाड़ा, 04 अगस्त । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रायपुर में हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 69 पदक अपने नाम किए, इनमें 33 स्वर्ण, 21 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
जिले से कुल 70 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल में हिस्सा लिया। इनमें प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों के विद्यार्थी, खेल परिसर जावंगा और इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ी शामिल थे। दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, प्रशिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। नक्सलवाद खत्म होने के बाद से बस्तर में लगातार खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बस्तर पंडुम का भी आयोजन उसी कड़ी का हिस्सा है। बस्तर पंडुम के जरिए खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान मिल रही है।
यह प्रतियोगिता जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित की गई थी, जिसका समापन 3 अगस्त 2026 को हुआ। इसका आयोजन राजधानी रायपुर में स्थित अंजनेय यूनिवर्सिटी के परिसर में किया गया था।

