UP

बिजनौर काे शासन से मिली 96 हजार लंपी वैक्सीन, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने की थी मांग

बिजनौर, 15 अगस्त । भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा लम्पी वैक्सीन की उपलब्धधा के लिए किए गए लगातार प्रयास जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल शासन स्तर पर प्रभावी पहल की और जिला मुख्यालय को 96 हजार लम्पी वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं।

गौरतलब है कि तीन अगस्त को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद में तेजी से फैल रही लम्पी महामारी से शासन को अवगत कराने तथा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इससे पूर्व संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह भी लगातार दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे थे।——-