भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई
लखनऊ, 17 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने साेमवार काे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी समर्पण और अपने संगठन कौशल से पार्टी को नईं ऊंचाईयों तक ले जायेंगे और जन सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
पंकज चौधरी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनायेंगे तथा जनकल्याण और सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।

