Uttarakhand

पर्यटन और विकास पर हुई चर्चा: सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की भेंट

देहरादून, 24 अगस्त । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। महाराज ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा राज्य में संचालित विकास कार्यों से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के पर्यटन और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।