UP

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज, 28 अगस्त । जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी जलस्तर की सूचना के अनुसार दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। जिले के सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 79.65 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 13 सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 37.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 80.49 मीटर रहा। इसमें पिछले 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की मामूली कमी दर्ज की गई। फाफामऊ में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.18 मीटर दर्ज किया गया, जो 24 घंटे में नौ सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 58.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

बक्शी बांध स्थित एसटीपी पर जलस्तर 79.90 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

प्रयागराज में नदियों का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। वर्तमान में गंगा और यमुना का जलस्तर इस निशान से काफी नीचे है। जिला प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर और तटबंधों की निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है, जिससे फिलहाल बाढ़ को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।

जलस्तर पर प्रशासन की नजर

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित होने और नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने से राहत की स्थिति बनी हुई है।