अनन्या पांडे ने किया एनआईएफ ग्लोबल के बांद्रा कैंपस का उद्घाटन
मुंबई, 9 अक्टूबर । अभिनेत्री अनन्या पांडे ने मुंबई के बांद्रा स्थित एनआईएफ ग्लोबल के नए कैंपस का उद्घाटन किया। संस्थान की स्टाइल आइकन के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं अनन्या ने फैशन, इंटीरियर डिजाइन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, व्यक्तिगत स्टाइल और पेशेवर जीवन के अनुभव साझा किए। नए कैंपस की शुरुआत को मुंबई के युवाओं के लिए रचनात्मक शिक्षा और करियर के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


