सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार खंड का सीजेआई ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर । चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आज उच्चतम न्यायालय परिसर में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार खंड का उद्घाटन किया। इस नए क्लीनिक में आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी के साथ-साथ एक्स-रे और ब्लड टेस्ट जैसी बुनियादी डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस विस्तार खंड को सीधे मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, आरएमएल अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन के मौके पर चीफ जस्टिस ने कहा कि ये क्लिनिक वकीलों, उच्चतम न्यायालय के कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने वकीलों और कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर संतोष जताया।


