UP

संभल : गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,आठ यात्री घायल

संभल, 08 नवंबर । उत्तर प्रदेश के संभल जिले की बहजाेई काेतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात काे गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक काे नींद की झपकी आने पर बेकाबू हुई डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में आठ सवारियाें काे गंभीर अवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियाें काे मामूली चाेटें आई हैं।

बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि, हादसा रात करीब 2:30 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव के पास हुआ। एक डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ जा रही थी। बस में करीब 100 से अधिक यात्री सवार थे, जाे दीपावली पर अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे।

यात्रियाें का कहना है कि रात में एक हाेटल पर खाना-पीना खाने के बाद सफर हुआ। थाेड़ी दूर बस चली हाेगी कि एका-एक बस सड़क पर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यात्री एक-दूसरे की मदद से बाहर निकले। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया, जिनमें गुड्डू पाल (24), पप्पू (22), नीरज (25), बलवंत (29), सूरज प्रकाश (31), सूरज (34), विजेंद्र गौड़ (50) और अवनीश (30) शामिल हैं। ये सभी आजमगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।