बागपत : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 17 गिरफ्तार
बागपत, 12 नवंबर । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना दोघट पुलिस ने कस्बा दोघट में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार काे 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त चार ईंट के टुकड़े और अभियुक्तों की निशानदेही पर चार लाठी-डंडे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 11 नवंबर को थाना दोघट को सूचना मिली कि पट्टी तिरोसिया में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर मारपीट हो रही है। प्रथम पक्ष से अनुज, राजीव, विनोद, शिवकुमार, सुरेन्द्र, पप्पू, हरेन्द्र, अनिल, मांगेराम, शोकेन्द्र, एक बाल अपचारी, छह महिलाएं और 4-5 अज्ञात लोग शामिल थे। वहीं द्वितीय पक्ष से ओमवीर, दीपक, किशनपाल, सावन, नन्दी, शिवम, विक्की, अक्षय, मोनू, सोनू, सचिन, पवन, मोहित, अजय, मुकेश, एक महिला और 8-10 अज्ञात लोग थे।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इससे मोहल्ले में भय और भगदड़ का माहौल बन गया। रोकने के काफी प्रयास के बाद भी दोनों पक्ष देर तक हमला करते रहे।
सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इस संबंध में थाना दोघट पर मु0अ0सं0 350/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/351(3)/125 बीएनएस एवं धारा 7 सीएल एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना दोघट पुलिस ने इस मामले में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


