जरूरतमंद बच्ची की करवाई शादी : शादी के पूरे खर्च के साथ मायरा भी भरा
जरूरतमंद बच्ची की करवाई शादी : शादी के पूरे खर्च के साथ मायरा भी भरा
जोधपुर 14 अप्रैल (हि.स.)। बीस साल की जानकी का जॉयंट्स क्लब ऑफ जोधपुर से जुड़े शुभम फार्म के करीब पचास लोगों ने चार लाख रुपये एकत्र कर विवाह करवाया। ये लोग ही घराती बने। पारिवारिक आयोजन की तरह ही खंडेलवाल भवन में विवाह संपन्न करवाया गया।
अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल ने बताया कि करीब दो माह पहले जानकी के पिता छोडक़र चले गए और बुजुर्ग दादा-दादी और मां कॉलोनी में चौकीदारी का कार्य करते हैं। ऐसे में इनकी पीड़ा को समझकर पहल की गई और धूमधाम से शादी करवाकर बेटी को नम आंखों से विदाई दी।
मूल तबूकड़ा गांव की जानकी अपने दादा-दादी के साथ ही रहती हैं। जरूरतमंद कन्या की शादी में आईपीपी पूर्व अध्यक्ष ओम जैन, सचिव राहुल धारीवाल, कोषाध्यक्ष चिराग धारीवाल, महेश शारदा, कमल सोनी, जसवंत मेहता, हेमंत लोढ़ा, मुकेश अग्रवाल, विक्की, आनंद, योगेश, सुधीर, महेश, लक्ष्मीमल, कृष्णा राज, कैलाश मालपानी, सूर्यप्रकाश सहित सदस्यों ने सहयोग किया। बेटी को उपहार स्वरूप सोफा, पलंग, टीवी, अलमारी, कूलर सहित घर गृहस्थी का सामान और 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण दिए गए।
ग्रुप से जुड़े समाजसेवी घांची परिवार के श्याम भाटी, दिनेश, कैलाश परिहार, घनश्याम पंवार, शंकर सोलंकी, राजेंद्र परिहार की ओर से जानकी की मां के लिए मायरा लेकर पहुंचे, जिसमें 21 हजार नगद, चांदी के छड़े सहित 31 हजार का मायरा भरा।

