UP

क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत नवनिर्मित पुस्तकालय का सीडीओ ने किया उद्घाटन

क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत नवनिर्मित पुस्तकालय का सीडीओ ने किया उद्घाटन

प्रयागराज,15 अप्रैल(हि.स.)। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत जनपद प्रयागराज के प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र में नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने उद्घाटन किया। जहां 15 अप्रैल से शुरू होने वाले 6 दिवसीय नव चयनित वीआरपी के लिए सोशल आडिट विषयक प्रशिक्षण के कार्यक्रम का भी श्रीगणेश किया।

सीडीओ ने बताया कि मंगलवार से ही 6 दिवसीय नव चयनित वीआरपी के लिए सोशल आडिट विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ कर दिया गया है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य,तथा सत्यप्रकाश मिश्रा, अधिशाषी अभियंता महोदय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, एस के श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, रवि मौर्य, अवर अभियंता, धीरेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी, विकासखंड प्रतापपुर, एच पी वर्मा, खंड विकास अधिकारी, विकास खंड फूलपुर, प्रचार सहायक एवं संस्थान के समस्त अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————