Himachal Pradesh

उपमुख्य सचेतक ने भनाला से चौरी बस सेवा का किया शुभारंभ

इस अवसर पर विधायक ने बताया कि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सरंकनी कूहल परियोजना पर 9 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है, और लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस कूहल के निर्माण से भनाला, गोरड़ा, हटली और मंजग्रां पंचायतों के सैकड़ों किसान परिवारों की 488 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि 18 करोड़ की लागत से भनाला-रूलेड सड़क के उन्नयन एवं विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।