मध्य प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल मंगलवार शाम को भोपाल में एक निजी मीडिया समूह के कार्यक्रम क संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में तेज गति से विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासकीय प्रयासों के साथ निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्य प्रदेश के विकास और राजनीतिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्रोध मानवीय अवगुण है। इसे दूर करने के लिए सदैव सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि निंदक आपके सचेतक होते हैं। उनकी आलोचना की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

