कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुपम हुई बेहोश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में जैसे ही विधायक अनुपमा रावत मंच पर बोल रही थीं, वह अचानक लड़खड़ाने लगीं और बेहोश हो गयीं। मौजूद कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डॉक्टर को भी बुलाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, कुछ देर बाद डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें होश आ गया। फिलहाल उनकी हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

