करगिल विजय दिवस पर अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में म उपस्थित समाजसेवी डॉ शिवपाल कंवर ने कहा कि कैप्टन अमोल कालिया जैसे वीर योद्धाओं ने भारत माता की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर किए और उनका बलिदान युगों-युगों तक देशभक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध भारतीय सेना की अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और देशभक्ति का प्रतीक है। शहीद कैप्टन अमोल कालिया के परिजनों ने भी इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेकर उनकी स्मृतियों को साझा किया। उनकी माता पुष्पा कालिया ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाएं। शहीद अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा हेतु समर्पित रहने का संकल्प लिया। “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमोल कालिया अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।

